खास खबर

मोदी सरकार के नेतृत्व वाले भारत में बड़ा सैनिकों का मान- अनंतराम

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

- भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

- समारोह में पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि मोदी सरकार के नेतृत्व में वाले देश में सैनिकों का मान बड़ा है। उन्होंने बताया कि सैनिकों के लिए हर संभव सहयोग व हर सुविधा उपलब्ध करने के लिए मोदी सरकार तत्पर है। उन्होंने दो-तीन उदाहरण देकर पूर्व सैनिकों को प्रधानमंत्री की ओर से किए गए लाजबाव कार्यों को बताया। साथ ही पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व, जिलाध्यक्ष कमलेशजी दवे,लुम्बाराम चोधरी भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मांडाणी माण्डानी ने भी भापजा सरकार व प्रधानमंत्री की ओर से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन नारायण सिंह देवड़ा व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण सिंह सिंदल ने की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरोही के जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र सिंह पिथापूरा ने बताया कि समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम के जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, नरेन्द्रसिंह, हिम्मत राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, सुजानसिंह,वडवज भाजपा झाडोली मणडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत जितु गर्ग, बाबूसिंह,माकरोला समुद्र सिह जोधा भाजपा युवा मोर्चे जिला उपाध्यक्ष अजिसिंह,निम्बोडा पार्षद गोपाल माली , गोविन्द माली, जयदीप सिह देवडा प्रेम सिह लोधा हशमुख सोनी अशोक माली आदि मौजूद थे

Categories