खास खबर

भाजपा ने बिहार चुनाव की भारी जीत का श्रेय मोदी को दिया

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे, खुशियां मनाई, सारणेश्वर मंदिर मे

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही। भाजपा नगर मण्डल सिरोही के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों एवं देश के कई राज्यों के उपचुनाव में दमदार प्रदर्शन के साथ पार्टी के शानदार परचम लहराने पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के सानिध्य में कार्यकर्ताओं एवं आमजन का मुंह मीठा करवाकर खुशियां मनाई और उल्लासपूर्वक बधाइयां दी।

भाजपा नेताओं ने जनादेश को पार्टी की केंद्र सरकार की नीतियों, विचारधारा को जनता का समर्थन व राष्ट्रवाद की जीत बताया।

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों, शुभचिन्तको मे बिहार चुनाव परिणामों की स्थिति देर रात बाद स्पष्ट होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सोशल मीडिया पर जमकर बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर शुरू हुआ।

बुधवार को नगर मण्डल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन वंदन किया और प्रसाद चढ़ाया । इसके बाद बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिले जनादेश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए इसे पार्टी विचारधारा की जीत बताया, भाजपा नेताओं और कहा कि इसमें केन्द्रीय नेतृत्व का सराहनीय योगदान रहा है।

विधानसभा परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि यह राष्ट्रवादी ताकतों की विजय है। उन्होंने कहा कि कांगेस के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार चुनावी रैलियों मे केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियों की आलोचना व मोदीजी का उपहास उड़ाने की चेष्ठा करके सत्ता पर काबिज होने का प्रयास किया उसे बिहार के मतदाताओं ने मंजूर नहीं किया और खारिज कर उसे हाशिये पर धकेल दिया। कहा कि लोगों ने पूर्व में इनका जंगलराज देखा था और अब बिहार की जागरूक जनता ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास की अविरल धारा को गति देने में दूरदर्शिता का परिचय देकर एनडीए को पुनः जनादेश दिया है।

मण्डल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने इसे छद्म धर्मनिरपेक्षवादियों की हार बताते हुए कहा कि जिन्होंने राज्य की छवि को बदनाम करने का प्रयास किया उन्हें अब बिहार के मतदाता ने अपना जवाब दे दिया है। इस जीत मे संगठन की एकजुटता व मोदी का कठिन परिश्रम रंग लाया है। इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने भाजपा की जीत का स्वागत करते दावा किया कि राज्य के लोगों ने छद्म धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को नकार दिया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद एवं भारत माता की जय के नारे गुंजायमान किये।

इस मौके पर नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, नगर मंत्री महेंद्र माली, श्रीमती दमयंती मांगूसिंह बावली, गोविंदसिंह बारड़, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, रमजान खान, श्रवण राजपुरोहित, समेत बड़ी संख्या मे समर्थक मौजूद थे।

Categories