कोरोनावायरस

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रँद्वाजली अर्पित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज, नगरपालिका शिवगंज के परिसर मे राजीव गांधी की 29वी पुण्यतिथि पर विधायक संयम लोढ़ा ने राजीव जी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। नव भारत के निर्माण में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। लोढा ने कहां कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनका विश्वास था कि तकनीकी की मदद से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है। उन्होंने कहां कि कम्प्युटर युग की स्थापना राजीव गांधी की देन है जिससे आज हमारा देश आगे बढ रहा है।

युवाओं को संचार क्रांति से जोडकर राजीव गांधी ने अलग से अलख जगाई थी जिसे देश का युवा कभी भूल नही सकता। नगरपालिका के अध्यक्ष वजिंगराम घांची ने कहां कि राजीव गॉधी ने हमेशा राष्ट्रीय अखण्डता पर जोर दिया वे अनेकता में एकता का संदेश देते थे जिसने देश को एक नयी दिशा दी है।

देश के निर्माता के रूप में राजीव गांधी को अलग से पहचान मिली थी। इस अवसर पार्षद जयंतीलाल सोनी, प्रकाश मीणा, कस्तूर घांची, नरेंद्र जैन, महेंद्र वाघेला, अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा मौजूद रहे।

Categories