कोरोनावायरस

मुख्यमंत्री द्वारा संगठन की मांग पर अप्र्रेल माह का पुरा वेतन देने का फैसला कर्मचारी हितेषी-गहलोत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को ज्ञापन भेजकर संगठन की मांग पर कर्मचारियों को माह अप्रेल 2020 का पुरा वेतन देने पर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया कि लॉक डाउन के मध्य नजर राज्य कर्मचारियो ने माह मार्च 2020 के वेतन से कोविड-19 में सहयोग स्वरूप 1-2-3-5 दिन के वेतन को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने से राहत कोष में भारी ईजाफा हुआ था। लेकिन सभी कर्मचारियों के माह मार्च 2020 के वेतन का 30 व 50 प्रतिशत वेतन स्थगन से कर्मचारियो में आर्थिक रूप से कठिनाईयों का सामना करना पडा था। वर्तमान माह अप्रेल 2020 के वेतन को पुरा देने से कर्मचारियों ने राहत की सास ली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियो का डेढ वर्ष का डीए फ्रीज करने पर कडा ऐतराज जताते हुए कर्मचारियों पर अमानवीय व्यवहार किया हैं। जिस पर कर्मचारियों में राज्य सरकार द्वारा अप्रेल माह का पुरा वेतन देने की आस जगी जिस पर मुख्यमंत्री की कथनी एवं करणी में अन्तर नही होने से कर्मचारियां के हित में निर्णय करने से संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिला कार्यकारिणी आपका तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कर्मचारी नेता गहलोत ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ जंग लड रहे सभी योद्धाओं को 50 लाख की अनुग्रह राशि में संविदा कर्मचारियां एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता को भी सामिल कर देश में ऐसा पहला राज्य है जहां केन्द्र सरकार केवल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों को ही 50 लाख की सहायता देने की घोषणा की हैं। गहलोत सरकार ने राज्य में उसका विस्तार कर राज्य कर्मचारियां, पुलिस कर्मचारियो, आंगनवाडी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों को भी शामिल कर देश में राजस्थान कर्मचारी हितेषी पहला राज्य है। जिसने कोविड-19 के खिलाफ लडने वाले योद्धाओं की मृत्यु पर योद्धा के परिवार को 50 लाख रू. की राशि देने की घोषणा पर संगठन राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories